खरगोन मामले में किरकिरी के बाद हाथ दिखाने पहुंचे दिग्विजय, ज्योतिष बोले- अगस्त में होगा भाग्योदय

खरगोन मामले में किरकिरी के बाद हाथ दिखाने पहुंचे दिग्विजय, ज्योतिष बोले- अगस्त में होगा भाग्योदय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 16, 2022 12:27 pm IST

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सितारे इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं । बीजेपी उन पर लगातार आरोप लगा रही है। खरगोन हिंसा मामले में दिग्विजय सिंह के ट्वीट डिलीट करने के बाद से बीजेपी उन पर जुबानी हमला कर रही है। बीजेपी के नेता उन्हें घेरने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: खैरागढ़ का रण: रिकॉर्ड जीत की ओर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा, तीसरे राउंड में 3704 मतों से आगे

हाल ही में दिग्विजय ने रामपुरिया में ज्योतिष परशुराम पटेल से उनके घर पर मुलाकात की। ज्योतिष को हाथ दिखाकर पूछा कि मेरे जीवन में और कितने उतार-चढ़ाव आएंगे…. भाग्य में कोई दुर्घटना तो नहीं है … ?  इस पर ज्योतिष ने बताया कि आपका आने वाला कल बेहतर है…. कोई दुर्घटना की बात नहीं है… अगस्त में वक्त अच्छा होगा… पार्टी में बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।


लेखक के बारे में