Dindori Minor Suicide News: दो दिनों में 2 नाबालिगों ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

Dindori Minor Suicide News: डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमगांव में दो दिनों में दो नाबालिगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Dindori Minor Suicide News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • डिंडौरी जिले के आमगांव में दो दिनों के भीतर दो नाबालिगों ने आत्महत्या कर ली।
  • इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
  • पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dindori Minor Suicide News: डिंडौरी: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमगांव में दो दिनों के भीतर दो नाबालिगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक दिन पहले 9वीं कक्षा के छात्र का शव फांसी पर लटका मिला था, वहीं अगले ही दिन 10वीं की छात्रा ने भी घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं। लगातार हुई इन दो घटनाओं से गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र की बहन ने भी की आत्महत्या

Dindori Minor Suicide News: जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजन मृतक छात्र की अंतिम यात्रा में शामिल होने गए थे। जब वे घर लौटे तो छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि एक दिन पहले 9वीं के छात्र की आत्महत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। अगले दिन उसी गांव में छात्र के रिश्ते की नाबालिग बहन ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी में छात्र की मौत से आहत होने की बात सामने आई है, लेकिन दोनों घटनाओं के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-