यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के परिजनों ने सरकार से मांगी मदद, 46 बच्चों के अलावा भोपाल के 9 परिवार भी फंसे
इस युद्ध के बीच कई भारतीय छात्र यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं, Families of students trapped in Ukraine sought help from the government
भोपाल। रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गया है। रूस के लड़ाकू विमान ने यूक्रेन में कई हमले किए हैं। जिसके बाद देश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध के बीच कई भारतीय छात्र यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से की बात, की तत्काल युद्ध विराम की अपील, मौजूदा हालात पर भी हुई चर्चा
लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के छात्र लगातार सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इधर मध्यप्रदेश में छात्रों के परिजनों ने सीएम से हेल्पलाइन के जरिए फंसे हुए छात्रों की सकुशल भारत वापसी की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन के 11 एयरफील्ड सहित 70 सैन्य ठिकानों को किया तबाह, दो शहरों पर किया कब्जा
जानकारी के अनुसार 46 बच्चों ने सरकार से मदद मांगी। इसके अलावा भोपाल के 9 परिवार भी शामिल है। गृह मंत्रालय भी लगातार परिजनों से संपर्क कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 15-20 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, यूक्रेन में छिड़ी जंग का भारतीयों के जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Facebook


