BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भोपाल में स्थित भेल के संयंत्र में लगी आग पर काबू पाया गया; कोई हताहत नहीं

Bhasha
Published: 24 Apr 2025 | 5:41 pmModified: 24 Apr 2025 | 5:41 pm

भोपाल, 24 अप्रैल (भाषा) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के भोपाल में स्थित संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई, हालांकि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि बिजली संयंत्र उपकरण बनाने वाली कंपनी भेल के कारखाने में आग पूर्वाह्न 11:40 बजे लगी।

भेल के जनसंपर्क अधिकारी विनोदानंद झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ' दमकल की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।”

उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और घटना कचरा एकत्रण स्थल पर हुई, इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ।

भेल के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था।

उन्होंने कहा कि भेल की सुरक्षा समिति आग के कारणों की जांच करेगी, हालांकि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट या बीड़ी फेंकी होगी, जिसकी वजह से आग लगी।

भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के अग्निशमन अधिकारी सौरभ पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सूचना दिए जाने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं

मध्यप्रदेश के खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से कहा कि शहर में भीषण गर्मी के बीच यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटना दोबारा न हो। भाषा दिमो जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भोपाल में स्थित भेल के संयंत्र में लगी आग पर काबू पाया गया; कोई हताहत नहीं

People also search for:MP Lead Bhel Fire

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am