उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 पुजारी झुलसे

Ads

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 पुजारी झुलसे

  •  
  • Publish Date - March 25, 2024 / 09:08 AM IST,
    Updated On - March 25, 2024 / 09:08 AM IST

उज्जैन, 15 मार्च (भाषा) उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई, जिससे 13 पुजारी घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना हुई, जिसमें गर्भगृह के अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए।

उन्होंने बताया कि घायल पुजारियों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गुलाल फेंके जाने के दौरान लगी।

अधिकारी ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

भाषा दिमो नोमान

नोमान