BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Guna Road Accident News: एक साथ उठी गांव के पांच युवकों की अर्थी, गमगीन हुआ माहौल, सड़क हादसे में हुई थी सभी की मौत

Guna Road Accident News:गुना जिले के के भदौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 5 युवकों की मौत हुई थी

Guna Road Accident News/ Image Credit: IBC24

Guna Road Accident News/ Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 03 May 2025 | 10:22 amModified: 03 May 2025 | 10:39 am
HIGHLIGHTS
  1. गुना जिले के के भदौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
  2. इस हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद एक साथ अर्थियां निकली तो पूरा गांव सिहर उठा।
  3. 7 लोग कार से शादी की खुशियों में शरीक होने निकले थे।

गुना: Guna Road Accident News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के के भदौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद एक साथ अर्थियां निकली तो पूरा गांव सिहर उठा। पांच परिवार के पांच युवको का इस तरह चले जाना कोई नहीं भूल सकता। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दरअसल, 7 लोग कार से शादी की खुशियों में शरीक होने निकले थे। सभी लोग शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव के रहने वाले थे। इसमें से पांच लोग इस सड़क हादसे में अपनी जान गवा बैठे, वहीं दो का इलाज अभी भी जारी है। गांव की गलियों में मातम पसरा है, हर चेहरा अश्रुपूरित है। रिजोदा गांव में एक साथ ये चिताएं जलीं। जब लपटें उठीं, तो हर आँख नम थी और हर दिल ग़मगीन। पूरे गांव में जैसे समय थम गया हो। शोकाकुल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक मां अपने बेटे की तस्वीर सीने से लगाए बार-बार यही कह रही थी – "अभी तो ज़िंदगी शुरू हुई थी, ये अंत कैसे हो गया?"

यह भी पढ़ें: TIT Love Jihad Case: 'टॉयलेट का बहाना बनाकर छीना पिस्टल'.. पुलिस ने कहा 'फरहान का शार्ट एनकांउटर नहीं'.. पैर पर लगी गोली, अस्पताल दाखिल

पुलिस कर रही जांच

Guna Road Accident News: ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक बेहद मिलनसार, मेहनती और अपने घरो के दीपक थे। इस हादसे ने सिर्फ पाँच परिवारों को ही नहीं, पूरे गांव को अंधकार में धकेल दिया है। इन परिवारों पर टूटे दुख के पहाड़ को शायद ही कोई समझ सके महसूस कर सके। फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। IBC24 आप सभी से अपील करता है कि सड़क पर हमेशा सावधानी बरतें। अक्सर देखा जाता है रात्रि में वाहन दुर्घटनाएं अधिक होती है। इसलिए रात्रि के समय सफर करने से बचें। ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: funeral procession of five youths of the village was taken out together, the atmosphere became sad, all of them had died in a road accident

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm