Gas Agency Today Open or Not: आज भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां, उपभोक्ताओं को मिलेगा गैस सिलेंडर, जिला कलेक्टर ने दिया निर्देश

Ads

Gas Agency Today Open or Not: आज भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां, उपभोक्ताओं को मिलेगा गैस सिलेंडर, जिला कलेक्टर ने दिया निर्देश

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 10:38 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 10:38 AM IST

Gas Agency Today Open or Not: आज भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां, उपभोक्ताओं को मिलेगा गैस सिलेंडर, जिला कलेक्टर ने दिया निर्देश / Image: IBC24 Cusrtomized

HIGHLIGHTS
  • गैस एजेंसियां आज (रविवार) भी खुली रहेंगी
  • घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पहले पूरा करने का निर्णय
  • बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

भोपाल: Gas Agency Today Open or Not खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का संकट आ गया है। भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली तो एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित हो गई है। वहीं, देश के भी कई शहरों में एलपीजी संकट की अफवाह के बाद गैस एजेंसियों के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को रोककर घरेलू उपभोक्तओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। वहीं, हालात को देखते हुए रविवार को भी गैस एजेंसियों को खुले रखने का निर्देश दिया गया है।

आज खुली रहेंगे गैस एजेंसियां

Gas Agency Today Open or Not मिली जानकारी के अनुसार भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने गैस की किल्लत को देखते हुए निर्देश दिया है कि शहर की सभी एजेंसियां खुली रहेंगी और उपभोक्तओं को गैस का वितरण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एजेंसियों के सामने लग रही लंबी कतारों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दोनों जिलों के कलेक्टर ने नागरिकों से भी अपील की है कि घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है, सिलेंडर को लेकर सभी उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी होंगी।

खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दूसरी ओर खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व देशों की स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में पड़ने वाले प्रभाव की मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों तथा ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अपर मुख्य सचिव शमी ने समीक्षा में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए। ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।

जमाखोरी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

बैठक में गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही समस्त जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए है कि यदि कहीं वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जाए, जिससे प्रदेश में एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे। एलपीजी की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरूद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश में 11 स्थानों पर कार्यवाही कर 228 सिलेंडर जब्त किये गए तथा 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए|

 

गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कंपनियों से समन्वय के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी जो प्रदेश में वाणिज्यिक ओर घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी करेगी। आयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि प्रदेश में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है तथा प्रदेश के 11 बाटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेन्डर उपलब्ध है। आशंकित उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक गैस सिलेण्डर की बुकिंग के कारण सर्वर पर अतिरिक्त लोड आने से असुविधा हो रही थी जिसे सुधार लिया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं से अपील है कि विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करावे। घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों। देश की रिफायनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही है तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोल, डीजल ,घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की आपूर्ति भी निरंतर एवं बिना कटौती के जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

गैस एजेंसियों को रविवार को खोलने का निर्देश क्यों दिया गया?

खाड़ी देशों में युद्ध के कारण गैस किल्लत की अफवाहों से एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कतारों को कम करने और सुचारू वितरण के लिए भोपाल और इंदौर कलेक्टर ने यह आदेश दिया है।

क्या मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक कम है?

नहीं, खाद्य मंत्री और ऑइल कंपनियों के अनुसार प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक है। भीड़ का मुख्य कारण अफवाहें और पैनिक बुकिंग (Panic Booking) है।

क्या पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा?

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति निरंतर और बिना कटौती के जारी रहेगी। रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

उपभोक्ता अगली बुकिंग कब करा सकते हैं?

बेहतर प्रबंधन के लिए उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें।

यदि कोई एजेंसी सिलेंडर देने में आनाकानी करे तो क्या करें?

जिला कलेक्टरों को अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आप अपने क्षेत्र के खाद्य विभाग या कलेक्टर कार्यालय में इसकी शिकायत कर सकते हैं।