Gwalior Couple Suicide: नई जिंदगी की हुई थी शुरुआत, लेकिन शादी के 25 दिन बाद सामने आया खौफनाक मंजर, जानकर पूरे परिवार में मचा हड़कंप

Gwalior Couple Suicide: नई जिंदगी की हुई थी शुरुआत, लेकिन शादी के 25 दिन बाद सामने आया खौफनाक मंजर, जानकर पूरे परिवार में मचा हड़कंप

Gwalior Couple Suicide: नई जिंदगी की हुई थी शुरुआत, लेकिन शादी के 25 दिन बाद सामने आया खौफनाक मंजर, जानकर पूरे परिवार में मचा हड़कंप

Gwalior Couple Suicide | Photo Credit: AI

Modified Date: May 23, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: May 23, 2026 1:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी के 25 दिन बाद मौत
  • दोनों मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिला
  • पुलिस मोबाइल और चैट खंगाल रही है

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शादी के 25 दिन बाद ही एक जोड़े की मौत (Gwalior Couple Suicide) से सनसनी फैल गई है। नई नवेली दुल्हन ने फांसी लगाई, और दो दिन बाद पति का शव भी घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। दोनों मामलों में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (Bride Groom Death Mystery) पुलिस मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं इस मामले में लड़का पक्ष और लड़की पक्ष है, मीडिया से बात करने से दूरी बना ली है।

Gwalior Suicide Case दरअसल ग्वालियर के हुरावली लिंक रोड रहने वाली 23 साल की मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल को पिंटो पार्क निवासी ठेकेदार सिद्धार्थ कांदिल से अरेंज मैरिज थी। 26 अप्रैल को मेघा ससुराल गई। 1 मई को मायके लौट आई। शादी के 25 दिन में दोनों सिर्फ 5 दिन साथ रहे। 20 मई की सुबह 11 बजे मेघा दूसरी मंजिल के कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली। मां घर पर थीं, पिता गमी में गए थे। पत्नी की मौत के ठीक दो दिन बाद, 22 मई की सुबह 8 बजे सिद्धार्थ का शव भी उसके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। (Bride Groom Death) पिता परमाल सिंह ने दरवाजा तोड़ा तो देखकर दंग रह गया।

परिवार पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराना चाहता था। फोरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। दोनों घर सीज हैं। मुरार और गोला का मंदिर पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोनों परिवारों ने मीडिया से दूरी बना ली है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त किए हैं। साइबर सेल से कॉल डिटेल, वॉट्सऐप चैट खंगाल रहे हैं। आखिरी कॉल किसे की, यही जांच का अहम हिस्सा है। बहरहाल सवाल कई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।