Dengue in Gwalior: नहीं थम रहा डेंगू का कहर, बढ़ने लगा आंकड़ा, जिले में अब तक पाए गए 400 से अधिक मरीज…

401 dengue patients इन दिनों देशभर में डेंगू का कहर छाया हुआ है। रोजाना डेंगू से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

Dengue in Gwalior: नहीं थम रहा डेंगू का कहर, बढ़ने लगा आंकड़ा, जिले में अब तक पाए गए 400 से अधिक मरीज…

Dengue-Chikungunya in Gwalior

Modified Date: October 11, 2023 / 07:58 am IST
Published Date: October 11, 2023 7:56 am IST

401 dengue patients: ग्वालियर। इन दिनों देशभर में डेंगू का कहर छाया हुआ है। रोजाना डेंगू से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हाल ही में खबर आई कि, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में अब तक 401 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि, बच्चों की त्वचा मुलायम होने के कारण डेंगू का मच्छर आसानी से उन्हें अपना शिकार बना लेता है। ऐसे में जरुरी है कि बच्चों की मच्छरों से सुरक्षा करें।

Read more: Power cut in Bhopal: राजधानी के कई इलाकों में आज रहेगी बत्ती गुल, इन कॉलोनियों में होगी बिजली की कटौती 

वहीं बताया जा रहा है कि जिले में पहली बार 252 सैंपल की जांच में 82 मरीजों को डेंगू निगला। जिले में पीड़ितों की संख्या 401 पहुंची, जिसके बाद से यहां हड़कंप मच गया है। देखा जा रहा है कि, छोटी उम्र के बच्चों को डेंगू आसानी से शिकार बना रहा है।

डेंगू के लक्षण

401 dengue patients: वहीं, अगर डेंगू के लक्षण के बारे में बात करे, तो डेंगू बुखार के लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के चार से सात दिनों के भीतर नजर आ सकते हैं।

  • अचानक तेज बुखार।
  • सिर में आगे की और तेज दर्द।
  • आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द।
  • मांसपेशियों (बदन) व जोडों में दर्द।

Read more: इन राशि के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अपार धन लाभ के साथ मिलेगी नौकरी में तरक्की… 

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में