Gwalior Girl Viral Video: बॉयफ्रेंड कर रहा था ऐसा काम, चाकू लेकर एसपी ऑफिस पहुंची युवती, शिकायत सुनकर पुलिस अधिकारी भी रह गए दंग

Ads

MP News: ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवती ने जमकर हंगामा किया, तो वहीं भिंड में एक युवक ने थाने में घुसकर जमकर हंगामा किया।

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 04:56 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 04:57 PM IST

MP News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर आज जमकर हंगामा हुआ।
  • ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवती ने जमकर हंगामा किया।
  • भिंड में एक युवक ने थाने में घुसकर जमकर हंगामा किया।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर आज जमकर हंगामा हुआ। एक तरफ जहां ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवती ने जमकर हंगामा किया, तो वहीं भिंड में एक युवक ने थाने में घुसकर जमकर हंगामा किया। इन दोनों ही घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं। एक तरफ जहां युवती को पुलिसकर्मियों ने शांत करवाया है, तो वहीं थाने में घुसकर हंगामा करने वाले युवक की पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।

एसपी ऑफिस में युवती ने किया हंगामा

Gwalior Girl Viral Video: पहली घटना ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की है। एसपी ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती चाकू लेकर पहुंची और हंगामा करने लगी। युवती ने खुद को मारने की कोशिश की तो महिला पुलिस ने उसे काबू किया। शिवपुरी निवासी युवती का आरोप है कि, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए लेकिन अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। (Gwalior Girl Viral Video) युवती पहले ही प्रेमी पर रेप की FIR करा चुकी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर उसे शांत कराया है।

चाकू लेकर पहुंची थी युवती

दअरसल घटना आज सोमवार दोपहर सिटी सेंटर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की है। शिवपुरी निवासी युवती चाकू लेकर सीधे ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंच गई। वहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। युवती की मांग थी कि उसके प्रेमी की दूसरी लड़की से होने वाली शादी रुकवाई जाए और उसी से शादी कराई जाए। (Gwalior Girl Viral Video)  हंगामे के दौरान युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और चाकू छीन लिया।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2024 में उसकी पहचान ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी इलाके में रहने वाले दतिया निवासी कुलभूषण से हुई थी। कुलभूषण ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। युवती शादी के लिए तैयार हो गई। आरोप है कि 20 मई 2024 को कुलभूषण उसे अपने किराए के मकान में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। (Gwalior Girl Viral Video)  इसके बाद अगस्त 2025 तक कुलभूषण उससे संबंध बनाता रहा। अगस्त 2025 में कुलभूषण ने SI की तैयारी का हवाला देकर कुछ महीनों बाद शादी करने का भरोसा दिलाया और मोबाइल पर बातचीत बंद कर दी। बाद में उसने युवती से शादी से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस ने युवती को करवाया शांत

युवती को पता चला कि कुलभूषण दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है। इस पर उसने अप्रैल में झांसी रोड थाने में आरोपी कुलभूषण के खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई। FIR के बाद कुलभूषण जेल गया। लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गया। युवती का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद कुलभूषण अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। (Gwalior Girl Viral Video)  इसी शादी को रुकवाने के लिए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आई थी। फिलहाल महिला पुलिस ने युवती को भरोसा दिलाया है कि कानून के तहत मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इन्हे भी पढ़ें:-