Minister Tulsiram Silawat: ‘भाषा का सही इस्तेमाल करो’, मीडिया के सवाल पर भड़के प्रभारी मंत्री, रिपोर्टर से बोले- आप मुझे निर्देश नहीं दोगे..
Minister Tulsiram Silawat: ‘भाषा का सही इस्तेमाल करो’, मीडिया के सवाल पर भड़के प्रभारी मंत्री, रिपोर्टर से बोले- आप मुझे निर्देश नहीं दोगे..
Minister Tulsiram Silawat/Image Source: IBC24
- मंत्री सिलावट को आया गुस्सा
- सवाल सुनते ही भड़के प्रभारी मंत्री
- ग्वालियर दौरे में हाई-वोल्टेज मोमेंट
ग्वालियर: Minister Tulsiram Silawat: मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते समय एक सवाल पर मंत्री नाराज़ हो गए।
मीडिया के सवाल पर गरमाए प्रभारी मंत्री (Tulsi Ram Silawat Gwalior visit)
Minister Tulsiram Silawat: दरअसल एक रिपोर्टर ने ग्वालियर की सड़कों और अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा। साथ ही यह भी कहा कि आप महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) के दौरे के समय ही सक्रिय होते हैं और उसी दौरान ग्वालियर आते हैं। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि आप मुझे निर्देश नहीं देंगे। भाषा का सही इस्तेमाल कीजिए। यह पूछने का अधिकार मैं किसी को नहीं देता। मेरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा सालभर का चार्ट उठा लीजिए फिर बात कीजिए कि प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है।
मंत्री तुलसी सिलावट का मीडिया पर फूटा गुस्सा https://t.co/5AUHf1EjiA
— IBC24 News (@IBC24News) February 12, 2026
गुस्से के बाद मुआवजे का ऐलान (Gwalior road and hospital issue)
Minister Tulsiram Silawat: इस दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में ग्वालियर जिले की भितरवार विधानसभा में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर बैठक की गई है। भितरवार क्षेत्र में 1711 किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा उन्हें 2 करोड़ 63 लाख रुपये का मुआवज़ा 20 फरवरी तक देने की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें
- महाशिवरात्रि की रात सबसे शक्तिशाली मुहूर्त, ये 51 मिनट बदल देंगे आपकी किस्मत, जानें सम्पूर्ण पूजा विधि
- आज से शुरू हो रहा है शुभ समय! इन राशियों की चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- किसनों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, होली से पहले मिलेगी धान की अंतर की राशि, जानें कितने करोड़ रुपए का होगा भुगतान

Facebook


