MP News: बिजली होगी अब और सस्ती! सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट की देश में सबसे सस्ती दर, सिर्फ 2.70 रुपए प्रति यूनिट में 25 साल तक की गारंटी, जानिए कैसे संभव हुआ
MP News: बिजली होगी अब और सस्ती! सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट की देश में सबसे सस्ती दर, सिर्फ 2.70 रुपए प्रति यूनिट में 25 साल तक की गारंटी, जानिए कैसे संभव हुआ
MP News/Image Source: IBC24
- "मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास,
- सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट की देश में सबसे सस्ती दर,
- 2.70 रु/यूनिट में 25 साल तक बिजली,
ग्वालियर: MP News: सोलर के साथ स्टोरेज परियोजना में देश की सबसे सस्ती दर हासिल करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बन गया है। मुरैना में 440 मेगावाट के इस प्रोजेक्ट के लिए देर रात तक 12 घंटे चली नीलामी में 2.70 रुपए प्रति यूनिट की दर मिली है। इसे ऐतिहासिक टैरिफ माना जा रहा है। यह आगामी 25 वर्षों के लिए होगा।
विभाग के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद दिन में सामान्य सोलर सप्लाई तो होगी ही शाम को पीक आवर्स शाम 6 से रात 10 बजे और सुबह 6 से 9 बजे तक स्टोर की गई बिजली भी उपलब्ध होगी। पहली बार किसी सोलर+स्टोरेज प्रोजेक्ट में 3 रुपए प्रति यूनिट से कम टैरिफ हासिल हुआ है। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस योजना में दिन और पीक आवर्स दोनों का टैरिफ समान रखा गया है। अन्य राज्यों में जहाँ भी इस तरह की नीलामी हुई है वहाँ पीक आवर्स की बिजली की दर दिन की बिजली से अधिक होती है।
MP News: इस प्रोजेक्ट से सालाना बिजली की आपूर्ति का अनुमान 95% है जबकि अन्य राज्यों में यह 85% ही है। यानी प्रदेश के उपभोक्ता पीक आवर्स में भी अधिक विश्वसनीय और लगातार बिजली की आपूर्ति पा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार नीलामी में एनटीपीसी, अदाणी, दिलीप बिल्डकॉन समेत कुल 14 कंपनियों ने हिस्सा लिया। वहीं इससे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री उत्साहित हैं। वे कहते हैं मध्य प्रदेश अब बिजली के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना रहा है।
यह भी पढ़ें
- नवरात्रि में 10 दिन तक मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी सजा
- ‘जान बचानी है तो 15 लाख दो, वरना…’, डॉक्टर दंपत्ति को मिली ‘सुपारी’ वाली धमकी, व्हाट्सऐप पर आई ये खौफनाक मैसेज
- पत्नी चाहिए… शादी करवा दो सरकार! युवक ने अफसरों को दिया अनोखा ज्ञापन, आवेदन पढ़कर अधिकारी भी रह गए हैरान

Facebook


