harda fire cracker factory blast
Harda Blast News: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ है उस वक्त वहां पर करीब 300 से 400 कर्मचारी मौजूद थे।
इस मामले में हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग का कहना है, “आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। बचाव अभियान जारी है। छह लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 59 अन्य घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है।” भोपाल और इंदौर में स्थानांतरित कर दिया गया।”
घटना की जानकारी लगते ही सीएम मोहन यादव भी सक्रिय हुए और उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई। इधर मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी के साथ हेलीकॉप्टर से हरदा रवाना हो गए हैं। घटना स्थल के लिए करीब कई एंबुलेंस रवाना की गई है। जो कि मरीजों को राहत पहुंचाते हुए अस्पताल भेज रही हैं। सीएम ने 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
#WATCH | Harda Collector, Rishi Garg says "An explosion took place in a firecracker factory today morning. A rescue operation is underway. Six deaths have been confirmed and 59 others are injured. The injured are getting treatment in the District Hospital and seriously injured… https://t.co/sVVaIsbOGJ pic.twitter.com/AEX4VJ6rEv
— ANI (@ANI) February 6, 2024
हरदा पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना बचाव/उपचार व्यवस्थाएँ
॰ हरदा में भोपाल से 20 एवं अन्य ज़िलों से कुल मिलाकर 115 एम्बुलेंस भेजी जा रही हैं।
॰ 3 अतिरिक्त एम्बुलेंस में बर्न संबंधी कंज्यूमेबल्स एवं दवाएँ भेजी जा रही हैं
॰ मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम हरदा भेजी गयी हैं
॰ मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ित के लिये तैयारी कर रिज़र्व रखे गये हैं
read more: आंध्र प्रदेश विस सत्र की शुरुआत महंगाई को लेकर तेदेपा सदस्यों की नारेबाजी के साथ हुई