आंध्र प्रदेश विस सत्र की शुरुआत महंगाई को लेकर तेदेपा सदस्यों की नारेबाजी के साथ हुई
आंध्र प्रदेश विस सत्र की शुरुआत महंगाई को लेकर तेदेपा सदस्यों की नारेबाजी के साथ हुई
अमरावती, छह फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत ऊर्जा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं की कथित तौर पर बढ़ती कीमतों को लेकर तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच हुई।
तेदेपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अचेन नायडू के नेतृत्व में एन. बालाकृष्ण और अन्य पार्टी विधायकों का एक समूह हाथों में तख्तियां लिये अध्यक्ष टी. सीताराम के आसन के सामने खड़ा हो गया और बढ़े हुए दामों को लागू किये जाने को लेकर नारेबाजी की।
इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के तीन पूर्व सदस्यों, वी रामकृष्ण चौधरी, ए जगदीश और पी कलिकंबा के निधन पर तीन शोक प्रस्ताव पारित किए।
सीताराम ने सदन में विशाखापत्तनम उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से तेदेपा विधायक जी श्रीनिवास राव का इस्तीफा स्वीकार करने की भी घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री अमजद बाशा ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की ओर से आंध्र प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया।
भाषा जितेंद्र गोला
गोला

Facebook


