MP Viral News / Image Source : IBC24
हटा : MP Viral News मध्य प्रदेश के हटा में आयोजित ऐतिहासिक अतिरुद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर प्रेम और आस्था का एक अनोखा संगम देखने को मिला। यहाँ देव श्री गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में चल रहे धार्मिक आयोजन के बीच, एक मुस्लिम युवती अल्फ़िया नाज ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर युवती का शुद्धिकरण किया गया, जिसके बाद वह ‘मंगला देवी’ के रूप में अपने जीवनसाथी के साथ जीवनयापन की शपथ ली और अपने पति आयुष सोनी के साथ सभी का आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें की आयुष और अल्फिया नाज के बीच वर्षो से प्रेम चल रहा था,करीब डेढ़ साल पहले दोनो ने घर से भागकर प्रेम- विवाह किया था। Ghar wapsi News अब हटा के देवस्थल पर चल रहे महायज्ञ में काशी से पधारे पंडित श्री मथुरा प्रसाद शास्त्री और अन्य विद्वान पंडितों की उपस्थिति में युवती ने पूर्णतः हिंदू धर्म अपनाया। अल्फ़िया से मंगला बनी युवती ने यज्ञ कुंड के समक्ष बैठकर वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना की।
उन्होंने अग्नि के समक्ष शपथ ली कि वे हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पति-पत्नी के रूप में जीवनयापन करेंगे। MP Viral News पंडित मथुरा प्रसाद शास्त्री ने बताया कि यज्ञ में बैठने वाले यजमान अपने शुद्धिकरण के लिए प्रायश्चित करते हैं। इसी भाव के साथ दोनों ने अग्नि पूजन कर प्रायश्चित किया और शुद्ध पवित्रता के साथ हिंदू धर्म स्वीकार कर सभी का आशीर्वाद लिया।अतिरुद्र महायज्ञ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के बीच हुआ यह शुद्धिकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगला देवी और उनके पति आयुष सोनी ने इस आयोजन के माध्यम से अपने रिश्ते को धार्मिक मान्यता दिलाई है।
इन्हे भी पढ़ें:-