गाजा के नासेर अस्पताल ने एमएसएफ की ओर से अधिकतर सेवाएं बंद किए जाने की निंदा की

Ads

गाजा के नासेर अस्पताल ने एमएसएफ की ओर से अधिकतर सेवाएं बंद किए जाने की निंदा की

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 09:13 PM IST

काहिरा, 15 फरवरी (एपी) गाजा के अंतिम बड़े संचालित अस्पतालों में से एक नासेर अस्पताल ने हथियारबंद लोगों की मौजूगी के चलते संचालन बंद करने के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के फैसले की रविवार को निंदा की और कहा कि अस्पताल ने अपने यहां सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए थे।

गाजा में इजराइली सेना के साथ झड़पों में कम से कम 10 फलस्तीनियों के मारे जाने की खबर के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

एमएसएफ के नाम से भी मशहूर डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स नामक संगठन ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि नासेर अस्पताल में सुरक्षा में सेंध लगने के कारण वहां मौजूद टीमों और मरीजों को ‘गंभीर’ खतरा था, इसलिए वहां की सभी गैर-जरूरी चिकित्सा प्रक्रियाओं को निलंबित कर दिया गया हैं।

एमएसएफ ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बाद से अस्पताल परिसर के कुछ हिस्सों में सशस्त्र व्यक्तियों को देखे जाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

वहीं, नासेर अस्पताल ने रविवार को कहा कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अस्पताल के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अस्पताल ने एमएसएफ के आरोपों को “तथ्यात्मक रूप से गलत, गैर-जिम्मेदाराना बताया।

एपी जोहेब प्रशांत

प्रशांत