31 मार्च से इन कर्मचारियों की सेवाएं होगी समाप्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने दिए निर्देश

Health employees will end from March 31 : करीब चार हजार कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च से समाप्त हो जाएगी

31 मार्च से इन कर्मचारियों की सेवाएं होगी समाप्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 30, 2022 11:46 am IST

भोपाल। Health employees Services till 31 March: मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। जिसमें लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री आपरेटर, लैब असिस्टेंट आदि करीब चार हजार कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च से समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  IPL 2022 : राजस्थान की जीत के साथ शुरूआत, सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण अलग-अलग चरण में 4 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की गई थी। इनमें लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री आपरेटर, लैब असिस्टेंट आदि करीब चार हजार कर्मचारी शामिल हैं। वहीं अब अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च से समाप्त करने के निर्देश राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन की मिशन संचालक प्रियंका दास ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें: 7वें वेतनमान के एरियर का नहीं हुआ भुगतान, भोपाल के मेडिकल टीचर्स ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Health employees will end from March 31 प्रियंका दास ने जारी किए निर्देश में स्पष्ट किया है। कि जिले स्थानीय स्तर पर कर्मचारी रखे जाते हैं तो उसके भुगतान के लिए जिम्मेदार जिले के अधिकारी होंंगे। राज्य स्तर से किसी भी हाल में बजट नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर आरोप तय, 40 पन्ने के आरोप पत्र में 10 लोग गवाह

Health employees will end from March 31 : अस्थायी कर्मचारियों के हटाए जाने के बाद जिलों में संचालित हो रहे आधे से ज्यादा फीवर क्लीनिकों में कोरोना की जांच बंद हो जाएगी। इसके अलावा हर जिले में संचालित काल सेंटर में भी कर्मचारी कम हो जाएंगे। काल सेंटर में इन दिनों टीकाकरण से जुडी शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही हैं। इनकी सुनवाई नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़ें:  नए सिरे से जारी होगा रविशंकर विश्वविद्यालय का टाइम टेबल, जल्द होगी कार्य परिषद और विद्या परिषद की बैठक


लेखक के बारे में