Guna Crime News: इंस्टाग्राम फ्रेंड बना ‘डिजिटल दरिंदा’! पहचान छिपाकर हिंदू लड़की के साथ किया घिनौना काम, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
इंस्टाग्राम फ्रेंड बना ‘डिजिटल दरिंदा’! पहचान छिपाकर हिंदू लड़की के साथ किया घिनौना काम, Hindu girl was molested by hiding her identity.
गुना। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग को अपने जाल में फंसाने और वीडियो कॉल के दौरान अश्लील रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने के मामले में गुना पुलिस ने राजस्थान के सीकर से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ, निवासी लक्ष्मणगढ़, सीकर के रूप में हुई है। मामला गुना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले आरोपी ने KAIFUU_KAZII नाम की इंस्टाग्राम यूजर आईडी से 16 वर्षीय नाबालिग से संपर्क किया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर किशोरी से दोस्ती की। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। रिकॉर्डिंग हासिल करने के बाद आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
29 जून को दर्ज हुआ मामला
पीड़िता की शिकायत पर 29 जून 2026 को गुना कोतवाली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच की।
तकनीकी सर्विलांस से सीकर पहुंची पुलिस
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन और कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और 9 अगस्त को सीकर, राजस्थान से मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फर्जी आईडी से किशोरियों को निशाना बनाने पर चिंता
यह मामला सोशल मीडिया पर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। फर्जी पहचान और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किशोरियों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क और निजी तस्वीरें या वीडियो साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Ration News Today: अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- All Schools Closed On Monday: सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान….प्रशासन ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला, जानें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Facebook


