Hyundai शोरूम में हिंदू जागरण मंच के लोगों ने किया प्रदर्शन, गोबर से लीप कर किया शुद्धिकरण

Hyundai शोरूम में हिंदू जागरण मंच के लोगों ने किया प्रदर्शन! Hindu Jagran Manch Protest in Hyundai Showroom

Hyundai शोरूम में हिंदू जागरण मंच के लोगों ने किया प्रदर्शन, गोबर से लीप कर किया शुद्धिकरण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 10, 2022 11:41 pm IST

विदिशा: Hindu Jagran Manch हिंदू जागरण मंच और संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने हुंडई कार कंपनी के शोरूम में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शो रूम के अंदर और बाहर गौ माता की गोबर से लीप कर शुद्धिकरण कर अपना विरोध जताया।

Read More: बिजली खरीदी में ट्रेडिंग मार्जिन के नाम पर बड़ी गड़बड़ी की आशंका, उर्जा मंत्री और उर्जा सचिव ने कही समीक्षा की बात

Hindu Jagran Manch पदाधिकारियों का आरोप है कि हुंडई कार कंपनी ने जिस प्रकार आतंकवादियों को भाई का संबोधन किया है। हम इसका विरोध करते हैं। भारत माता के जयकारे के साथ विदिशा के हुंडई कार शोरूम में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के कारण बाद में शोरूम को बंद करना पड़ा। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।

Read More: ‘एक ही यूनिफॉर्म होने से पता नहीं चलता था कि कौन किस धर्म का है’ हिजाब विवाद पर बोले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

बता दें कि हुंडई ने सोशल मीडिया पर कश्मीरी आतंकवादियों को लेकर ट्वीट किया था, जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है।

Read More: 7 मार्च से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, स्पीकर महंत बोले- अच्छा नहीं लगता कि कम दिनों का सत्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"