#IBC24Jansamvad Katni: ‘जीत के दावे का अधिकार हर किसी को, शिवराज सिंह के नेतृत्व में हुआ MP का चौतरफा विकास’ : विधायक संदीप जायसवाल

#IBC24Jansamvad Katni: ‘जीत के दावे का अधिकार हर किसी को, शिवराज सिंह के नेतृत्व में हुआ MP का चौतरफा विकास’ : विधायक संदीप जायसवाल

IBC24 Jansamvad Katni

Modified Date: August 25, 2023 / 06:35 pm IST
Published Date: August 25, 2023 6:33 pm IST

#IBC24Jansamvad Katni: कटनी: इस साल के अंत में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। (IBC24 Jansamvad Katni) लगातार जनसंवाद के माध्यम से IBC24 नेता और जनता के बीच रूबरू हो रहे हैं।

#IBC24Jansamvad Katni : मध्यप्रदेश का संग्राम…! छठवें सेशन में दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप, कटनी के विकास को लेकर कही ये बातें 

#IBC24Jansamvad Katni: इसी बीच एक बार फिर मध्य प्रदेश के कटनी IBC24 का जनसंवाद का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं से IBC24 जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल कर रहा है और अपनी सामाजिक प्रतिबद्वता को निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को आप तक पहुंचा रहा है। आज जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कटनी के हॉस्पिटैलिटी पार्टनर- TGS होटल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता समेत राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ जनों ने शिरकत किया।

#IBC24 Jansamwad : मुद्दों की जंग, किसमें कितना दम, कटनी के विकास को लेकर क्या बोले पक्ष और विपक्ष जानें यहां 

#IBC24Jansamvad Katni: जनसंवाद के सातवें सेशन में चर्चा हुई कटनी के विधायक और भाजपा के नेता संदीप जायसवाल से। संदीप जायसावल ने बेबाकी के साथ सावालोंके जवाब दिए और अपनी सरकार की नीतियों और योजनाओं के साथ उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कांग्रेस के उन दावों पर भी पलटवार किया जिसमे इस बार मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बाते कही जा रही थी। संदीप जायसवाल ने कहा कि राजनीती में हर कोई अपनी जीत के दावे करता है। कांग्रेस को भी यह अधिकार है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जो कार्य मध्यप्रदेश के लिए हुए है वह ऐतिहासिक है। इन्ही कार्यों के बूते वह जनता के सामने जायेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से एक बार पूर्ण मतों से सरकार बनाएगी। देखें जनसंवाद का यह पूरा सेशन..

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown