Panna Anganwadi Scam: आंगनबाड़ी में बड़ा फर्जीवाड़ा! महीनों से केंद्र से गायब मिलीं कई कार्यकर्ता, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

Panna Anganwadi Scam: आंगनबाड़ी में बड़ा फर्जीवाड़ा! महीनों से केंद्र से गायब मिलीं कई कार्यकर्ता, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

Panna Anganwadi Scam: आंगनबाड़ी में बड़ा फर्जीवाड़ा! महीनों से केंद्र से गायब मिलीं कई कार्यकर्ता, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

Panna Anganwadi Scam | Photo Credit: AI

Modified Date: August 8, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: August 8, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • 217 कार्यकर्ता सवालों के घेरे में
  • गांवों में न रहकर शहरों से अप-डाउन
  • कार्यकर्ता महीने में केवल एक-दो बार आती है

पन्ना: Panna Anganwadi Scam जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले की नींद उड़ा दी है। समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ है कि जिले की 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने आबंटित गांव में रहने के बजाय 10 से लेकर 216 किलोमीटर दूर बड़े शहरों से अप-डाउन कर रही हैं। ​

Panna Anganwadi Scam हद तो तब हो गई जब पडरहा की कार्यकर्ता जबलपुर (216 किमी दूर) से महीने में सिर्फ एक या दो बार आकर खानापूर्ति कर रही हैं। वहीं, छतरपुर से 91 किमी और कटनी से आवागमन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। कई कार्यकर्ता तो महीनों से केंद्र से पूरी तरह नदारद हैं।

​शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ते देख जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक-एक पर अब तक की गई कार्रवाई का हिसाब मांगा है। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर समय सीमा में रिपोर्ट पेश नहीं की गई, तो उन पर भी कार्रवाई तय है। इस अचानक हुई कार्रवाई से विभागीय अमले में हड़कंप मच गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।