मध्यप्रदेश में एक छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर जान देने की कोशिश की

मध्यप्रदेश में एक छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर जान देने की कोशिश की

मध्यप्रदेश में एक छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर जान देने की कोशिश की
Modified Date: March 26, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: March 26, 2026 2:38 pm IST

सीहोर (मप्र), 26 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 21 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी प्रोफेसर के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का दावा करते हुए कथित रूप से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि बुधवार रात इस छात्रा ने अपनी कलाई काट ली जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार यह छात्रा यहां एक सरकारी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावुक छात्रा ने आरोप लगाया कि 10 मार्च को कॉलेज परिसर में एक प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

उसने कहा कि उसने इस संबंध में प्राचार्य से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

छात्रा के अनुसार, बाद में उसने यह घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसकी मां ने भी प्राचार्य से संपर्क किया। उसने दावा किया कि कॉलेज प्रशासन के कहने पर आरोपी प्रोफेसर ने बस माफी मांगी।

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य और दो प्रोफेसर उसे धमका रहे थे। उसने कहा कि वह ऐसे में बहुत परेशान थी।

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज में यह अफवाह फैलाई गई कि उसकी मां ने प्रोफेसर से पांच लाख रुपये ले लिए हैं। उसने इस आरोप का खंडन किया।

उसने यह भी दावा किया कि उसने 23 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत की थी और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

भाषा सं दिमो शोभना राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में