Reported By: Anshul Mukati
,Indore Jail Video Viral | Photo Credit: IBC24
इंदौर: Indore Jail Video Viral इंदौर की जिला जेल एक बार फिर चर्चा में है, इस बार वजह कोई बड़ी वारदात नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील है, बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने जिला जेल की चौखट पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, हैरानी की बात यह है कि जिला जेल परिसर अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित है और यहां बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है, मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल जांच में जुट गई है।
Indore Jail Ka Video Viral मामला इंदौर जिला जेल का है, जहां कुछ युवकों द्वारा जेल के बाहर और परिसर के आसपास रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई, वायरल वीडियो में युवक खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जिला जेल अति संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में आता है।
सुरक्षा कारणों से यहां बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। इसके बावजूद रील बनाकर पोस्ट किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आई है, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल वीडियो की सत्यता, लोकेशन और इसमें शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।