Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ

Vande Bharat: पीएम ने रविवार को अपने मेरठ दौरे के दौरान कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ

Vande Bharat/ image source: IBC24 File Photo

Modified Date: February 22, 2026 / 11:53 pm IST
Published Date: February 22, 2026 11:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
  • पीएम ने रविवार को अपने मेरठ दौरे के दौरान कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथ लिया।
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

Vande Bharat: नई दिल्ली: बीते दिनों दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट हुआ। देश-दुनिया की AI के क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया। आयोजन को यूं तो सफल बताया गया लेकिन यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन ने सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। (Vande Bhara) पीएम ने रविवार को अपने मेरठ दौरे के दौरान कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथ लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यूपी के मेरठ के दौरे पर रहे। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए PM कांग्रेस पर जमकर बरसे। खासकर AI समिट के दौरान कांग्रेसियों के अर्धनग्रन प्रदर्शन पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला तो कांग्रेस समेत विपक्षी दल भी शांत नहीं बैठे। विपक्ष ने पलटवार किया (Vande Bhara)  कि मोदी सरकार का AI समिट विफल साबित हुआ और कांग्रेस के प्रदर्शन ने सारे तामझाम की पोल खोलकर रख दी।

Vande Bharat: पीएम मोदी ने इस दौरान मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की दूरी महज 55 मिनट में पूरी होगी।जबकि पहले इसके लिए 3 से 4 घंटे का समय लगता था..पीएम मोदी ने इस दौरान मेरठ मेट्रो में स्कूली बच्चों और डॉक्टर्स के साथ सफर भी किया और उनसे बातचीत भी की। बच्चों ने (Vande Bhara)  पीएम को पेटिंग और तस्वीरें दिखाईं।

मेरठ दौरे के दौरान पीएम ने करीब 12 हजार 930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने जिस तरह से कार्यक्रम स्थल पर जाकर प्रदर्शन और नारेबाजी की उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। कांग्रेस ने एक तरह से वो लक्ष्मण रेखा लांघ दी। जिसे लांघना शायद जरुरी नहीं थी। (Vande Bhara)  यही वजह है कि पीएम मोदी ने भी कांग्रेसियों को उसी अंदाज में जवाब देकर फटकार लगाई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.