Indore Lokayukta Raid Today: 80 लाख वेतन, खर्च किए 2.53 करोड़, सहायक राजस्व अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, दस्तावेज देखते ही अधिकारियों के उड़ गए होश…जानिए क्या क्या मिला?
Indore Lokayukta Raid Today: 80 लाख वेतन, खर्च किए 2.53 करोड़, सहायक राजस्व अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, दस्तावेज देखते ही अधिकारियों के उड़ गए होश, मिले करोड़ों …

Indore Lokayukta Raid Today: 80 लाख वेतन, खर्च किए 2.53 करोड़, सहायक राजस्व अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, दस्तावेज देखते ही अधिकारियों के उड़ गए होश...जानिए क्या क्या मिला? /image: Social Media
- इंदौर नगर निगम अधिकारी के दो ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड
- करीब 2.53 करोड़ रुपये का खर्च, जबकि वैध आय करीब 80 लाख रुपये बताई गई
- जांच में 1.73 करोड़ रुपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति मिलने का दावा
इंदौर। Indore Lokayukta Raid Today: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त (MP Lokayukta Action) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। वहीं, इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आज नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच अधिकारियों को 2.53 करोड़ रुपये खर्च और 1.73 करोड़ रुपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच जारी है।
अधिकारी पर आरोप है कि करीब 31 वर्ष के सेवाकाल (Indore Municipal Corporation News) के दौरान उनकी आय की तुलना में काफी अधिक संपत्ति और निर्माण कार्यों पर राशि खर्च की गई। जांच में सामने आया कि जितेन्द्र कुमार की पत्नी भावना पाण्डेय के नाम से आनंद नगर एक्सटेंशन पर 1.20 करोड़ के जी+3 भवन का निर्माण कराया गया है। इसी तरह गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में भूखंड क्रमांक 32 पर भी पत्नी के नाम से जी+2 भवन का निर्माण कराया गया है। यहां छात्रावास संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। दूसरे भवन पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च होने की जानकारी सामने आई है।
80 लाख की आय, खर्च 2.53 करोड़ (Jitendra Kumar Pandey)
Indore Lokayukta Raid Today इसके अलावा अधिकारी की पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम से वाहन और अन्य खर्चों पर करीब 14 लाख रुपये करने का दावा किया गया है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, अधिकारी को पूरे सेवाकाल में लगभग 80 लाख रुपये का वेतन प्राप्त होना अनुमानित है, जबकि विभिन्न संपत्तियों, भवन निर्माण, वाहन और अन्य मदों में करीब 2 करोड़ 53 लाख रुपये का खर्च सामने आया है। ऐसे में करीब 1 करोड़ 73 लाख 8 हजार 69 रुपये की राशि वैध आय से अधिक पाई गई है, जो वैध आय की तुलना में लगभग 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन बताई गई है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज (Indore Corruption News)
लोकायुक्त पुलिस ने जितेन्द्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- CG All Liquor Shops Closed Tomorrow: आज ही कर लें स्टॉक फुल! कल नहीं मिलेगा मदिरा, छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया फैसला
- Uttarakhand Tunnel Accident: निर्माणाधीन टनल में दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
- Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, धन-करियर में मिलेगा फायदा, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर कार्रवाई की है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Lokayukta Raid Today
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm