Indore Couple Missing: शिलांग में लापता MP का कपल! CM मोहन यादव ने मेघालय CM से की बात, मिला ये आश्वासन
शिलांग में लापता MP का कपल! CM मोहन यादव ने मेघालय CM से की बात…Indore Couple Missing: MP couple missing in Shillong! CM Mohan

Indore Couple Missing | Image Source | IBC24
- नवविवाहित दंपति शिलांग में रहस्यमयी ढंग से लापता!
- सीएम मोहन यादव ने मेघालय CM से की बात
- जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
इंदौर: Indore Couple Missing: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरसल नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून के दौरान शिलांग में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीधे मेघालय के सीएम से बात की और मामले में त्वरित तथा प्रभावी हस्तक्षेप का अनुरोध किया। जिसपर मेघालय सीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मामले पर राज्य के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चिंता जताई और दंपति की सकुशल वापसी की कामना की है।
Indore Couple Missing: बता दें की राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से धूमधाम से हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे और वहां मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। 23 मई को दंपति शिलांग के ओसरा हिल्स क्षेत्र में थे जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Indore Couple Missing: स्थानीय लोगों को ओसरा हिल्स क्षेत्र के पास एक खाई के किनारे लावारिस हालत में एक एक्टिवा स्कूटर मिली जो नवदंपति की बताई जा रही है। यह दृश्य देखकर किसी अनहोनी की आशंका और गहराती जा रही है। परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मदद की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। अब इंदौर और शिलांग पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिलहाल राजा और सोनम रघुवंशी की खोज जारी है। इंदौर और शिलांग पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है और ओसरा हिल्स के पास लावारिस मिली एक्टिवा स्कूटर की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Couple Missing: MP couple missing in Shillong! CM Mohan Yadav spoke
इंदौर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm