सवाल आपका है

Balrampur Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! इस जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 100 से अधिक गांवों में ब्लैकआउट

Balrampur weather Update | Image Source | IBC24

Balrampur weather Update | Image Source | IBC24

बलरामपुर: Balrampur Weather Update: जिले में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। घने काले बादलों के बीच तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया जो दिन भर जारी रही। नौतपा के दूसरे दिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रमुख सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

Read More : Obscene Act in Sagar: सरेआम कपड़े उतारकर कर रहा था अश्लील हरकत! महिलाएं सबूत लेकर पहुंचीं कलेक्ट्रेट, मचा हड़कंप

Balrampur Weather Update: बारिश के साथ तेज आंधी और तूफान ने हालात को और गंभीर बना दिया है। कई स्थानों पर बिजली की गर्जना और चमक देखने को मिली है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पेड़ गिरने, बिजली के खंभे उखड़ने और यातायात बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

Read More : CG DMF Scam Update: DMF घोटाले में बड़ी कार्रवाई! EOW ने पेश की 6 हजार पन्नों की चार्जशीट, रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत 9 आरोपी नामजद

Balrampur Weather Update: सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि लगातार बारिश और तूफान के चलते जिले के 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है, जिससे वहां ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क, पानी की सप्लाई और अन्य बुनियादी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

Exit mobile version