Indore Excise Department Dhabas Raid : नामी ढाबों पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा! खुलेआम ये चीज़ परोसना पड़ा भारी, 23 लोगों पर हुई कार्रवाई
इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परोसने और खुले में शराबखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर और बायपास के कई प्रमुख ढाबों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान 23 प्रकरण दर्ज कर ढाबा संचालकों समेत 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Indore Excise Department Dhabas Raid : Image Source : ai
- आबकारी विभाग ने शहर और बायपास के कई ढाबों पर संयुक्त जांच अभियान चलाया
- मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 23 प्रकरण दर्ज किए गए।
- ढाबा संचालकों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इंदौर : Indore Excise Department Dhabas Raid : इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराबखोरी और बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर और आबकारी विभाग के निर्देशन में शहर और बायपास स्थित कई प्रमुख ढाबों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा संचालकों और खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा गया।
23 प्रकरण दर्ज, ढाबा संचालकों पर कार्रवाई
जांच अभियान के दौरान आबकारी टीम ने बिना अनुमति शराब परोसने और खुले में शराबखोरी कराने वाले स्थलों पर सख्त कदम उठाए।मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ढाबा संचालकों समेत 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
प्रमुख ढाबों पर दबिश
आबकारी विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश देकर शहर और बायपास के कई नामी ढाबों की जांच की। इनमें मुख्य रूप पप्पू ढाबा,ग्रिलीशियस,अर्बन तड़का,सफारी ढाबा शामिल है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रूप से शराब परोसने वाले ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
- Panchayat Sachiv Niyamitikaran: पंचायत सचिवों के नियमितीकरण पर आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब, जानकारी सुनकर झूमने लगेंगे खुशी से
- Korba Me Malaria: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, यहां इतने छात्रों की हो गई मौत, 10 से ज्यादा चपेट में

Facebook


