Indore Excise Department Dhabas Raid : Image Source : ai
इंदौर : Indore Excise Department Dhabas Raid : इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराबखोरी और बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर और आबकारी विभाग के निर्देशन में शहर और बायपास स्थित कई प्रमुख ढाबों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा संचालकों और खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा गया।
जांच अभियान के दौरान आबकारी टीम ने बिना अनुमति शराब परोसने और खुले में शराबखोरी कराने वाले स्थलों पर सख्त कदम उठाए।मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ढाबा संचालकों समेत 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आबकारी विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश देकर शहर और बायपास के कई नामी ढाबों की जांच की। इनमें मुख्य रूप पप्पू ढाबा,ग्रिलीशियस,अर्बन तड़का,सफारी ढाबा शामिल है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रूप से शराब परोसने वाले ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।