Indore Rubina Iqbal Khan Vande Mataram Controversy || Image- Instagram File
इंदौर: नगर निगम की बैठक में पिछले हफ्ते वंदे मातरम को लेकर भारी बवाल मचा था। निगम की दो पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान ने साफ़ शब्दों में ‘वन्दे मातरम’ की खिलाफत की थी। (Indore Rubina Iqbal Khan Vande Mataram Controversy) बात करें कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल की तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि, ‘वंदे मातरम्’ कहना उनके धार्मिक उसूलों के खिलाफ और किसी के बाप के में दम हो तो उनसे यह कहलवाकर दिखा दे।
मामला आगे बढ़ा तो खुद उनकी पार्टी कांग्रेस ने उन्हें नसीहत देते हुए कार्रवाई की बात कही। इससे आहत रुबीना इकबाल ने कांग्रेस और उनके नेता चौकसे के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। महिला पार्षद ने यहाँ तक कह दिया था कि, कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए और वह AIMIM में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद दोनों पार्षदों के खिलाफ थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। वही अब इस मामले में रुबीना इकबाल के तेवर नरम पड़ गए है।
वही अब इस वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस की महिला पार्षद रुबीना इकबाल खान खेद जारी किया किया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा है कि, मेरे बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो वह खेद प्रकट करती है। वही इससे पहले मुस्लिम महिला पार्षद एमजी रोड थाने पर बयान दर्ज करवाने पहुंची थी। (Indore Rubina Iqbal Khan Vande Mataram Controversy) जबकि इसी मामले में एक अन्य पार्षद फौजिया शेख अलीम से पुलिस ने 4 घंटे पूछताछ की थी। वही आज रुबीना इकबाल खान से पुलिस मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि, इस पूरे विवाद पर प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने इस मुद्दे पर शनिवार को कहा था कि यह ऐसा मामला है, जिस पर प्रमुख विपक्षी पार्टी की प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि, “बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम में वंदे मातरम् गाने से इनकार किया और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। यह कांग्रेस का चरित्र बता रहा है।”
उन्होंने कहा था, “मुझे इस बात का बड़ा दुख है और मुझे इस मामले पर ग्लानि हो रही है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी जो हर मामले पर बोलते हैं, वह अब इस पर क्यों नहीं बोल रहे। उन्होंने सवाल किया, “कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है? अगर इस पर पटवारी और कांग्रेस नेता कोई कार्रवाई नहीं कर पाते तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए।” (Indore Rubina Iqbal Khan Vande Mataram Controversy) सीएम डॉ यादव ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘वंदे मातरम्’ के छह छंदों को लेकर पूरे देश का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं आ पा रही। कांग्रेस ने आजादी के पहले से ‘वंदे मातरम्’ पर बखेड़ा खड़ा किया। उनकी सरकार ने पांच छंदों को ही गायब कर दिया था।”
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On Congress councillor refuses to sing Vande Mataram in Indore, CM Mohan Yadav says, “… A Congress councillor refused to sing Vande Mataram in the municipal council was unfortunate, reflecting poorly on the character of Congress representatives.… pic.twitter.com/DWkf3FCHUj
— ANI (@ANI) April 11, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट
‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई
चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा
विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर