इंदौर : Indore Murder Case मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद वह मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया की थी। इस पूरे मामले में अब युवती और आरोपी पीयूष का कमरे में साथ जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी का है। यहाँ कुछ दिनों पहले MBA की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। Indore News पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि छात्रा की हत्या उसके ही प्रेमी पीयूष ने की थी। आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस पूरे विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी पीयूष ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और कमरे में बहस के दौरान पीयूष ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल दिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीयूष मुंबई भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार दो दिनों तक मुंबई मेट्रो में सफर करता रहा। MADHYA PRADESH NEWS इसके बाद इंदौर पुलिस की सक्रियता के चलते उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी को इंदौर लेकर आई और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या करने के बाद वह लाश के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद उसने मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-