Indore Murder Case : लड़की की आत्मा से बात करना चाहता था युवक, हत्या के बाद अपनाई यह तरकीब, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

इंदौर के द्वारकापुरी में MBA छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के बाद वह युवती की आत्मा से बात करने के लिए मुंबई में तांत्रिक क्रिया करने पहुंच गया। पुलिस जांच में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं।

Indore Murder Case : लड़की की आत्मा से बात करना चाहता था युवक, हत्या के बाद अपनाई यह तरकीब, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
Modified Date: February 16, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: February 16, 2026 5:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर के द्वारकापुरी में MBA छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला।
  • शादी के दबाव और पारिवारिक विवाद के चलते प्रेमी ने की हत्या।
  • हत्या के बाद आरोपी ने युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया की।

इंदौर : Indore Murder Case मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद वह मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया की थी। इस पूरे मामले में अब युवती और आरोपी पीयूष का कमरे में साथ जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

क्यों की थी हत्या?

दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी का है। यहाँ कुछ दिनों पहले MBA की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। Indore News  पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि छात्रा की हत्या उसके ही प्रेमी पीयूष ने की थी। आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस पूरे विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी पीयूष ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और कमरे में बहस के दौरान पीयूष ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल दिए।

गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में काटी रातें

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीयूष मुंबई भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार दो दिनों तक मुंबई मेट्रो में सफर करता रहा। MADHYA PRADESH NEWS इसके बाद इंदौर पुलिस की सक्रियता के चलते उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी को इंदौर लेकर आई और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

आत्मा से बात करने के लिए कर रहा था तांत्रिक क्रिया

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या करने के बाद वह लाश के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद उसने मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.