Indore Car Stunt Viral Video : रील बनाने की सनक में पल-पल मौत को दावत दे रहे थे युवक-युवती, बीच मैदान में कार स्टंट का खौफनाक खेल, देखें वीडियो

इंदौर में खतरनाक कार स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो में तेज रफ्तार कार के बीच युवक-युवती खड़े नजर आ रहे हैं।

Indore Car Stunt  Viral Video : रील बनाने की सनक में पल-पल मौत को दावत दे रहे थे युवक-युवती, बीच मैदान में कार स्टंट का खौफनाक खेल, देखें वीडियो

Indore Car Stunt Viral Video / Image Source : IBC24


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: May 1, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: May 1, 2026 1:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में खतरनाक कार स्टंट का वीडियो वायरल
  • स्टंट के बीच मैदान में खड़े दिखे युवक-युवती
  • वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच शुरू

इंदौर : Indore Car Stunt Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। युवक-युवतियां चंद लाइक्स पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से कार स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक युवक तेज रफ्तार में कार को गोल-गोल घुमाकर ड्रिफ्टिंग करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, इस खतरनाक स्टंट के समय युवक-युवती मैदान में खड़े नजर आ रहे हैं।

Car Stunt Viral Video मैदान के बीच में खड़े दिखाई दे रहे युवक-युवती

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला इंदौर के बायपास स्थित कनाड़िया इलाके के के-2 ढाबे के पास, ऑटो जस्टिस नाम के कार गैरेज के सामने का है। यहां एक युवक तेज रफ्तार में कार को गोल-गोल घुमाकर ड्रिफ्टिंग करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह खतरनाक स्टंट किया जा रहा था, उसी दौरान एक युवक और एक युवती मैदान के बीच खड़े दिखाई दे रहे थे।

Indore Police जांच में जुटी पुलिस

स्टंट के दौरान युवक-युवती दोनों के करीब से कई बार गाड़ी गुजरती है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। यह वीडियो शाहबाज अहमद नाम के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। अपलोड होने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.