IPL Online Betting in Indore: आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़! 6 आरोपी गिरफ्तार, इस एप के जरिए कर रहे थे ऑनलाइन सट्टेबाज़ी
MP में बड़ा आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…IPL Online Betting in Indore: Big IPL betting racket busted in MP! 6 accused arrested, were doing

IPL Online Betting in Indore | Image Source | IBC24
- ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़,
- पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया,
- प्रतिबंधित रेडी अन्ना सट्टा एप के जरिए देशभर में सट्टा संचालित,
इंदौर: IPL Online Betting in Indore: इंदौर पुलिस ने आईपीएल सीजन के बीच एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो प्रतिबंधित रेडी अन्ना सट्टा एप के जरिए देशभर में सट्टा संचालित कर रहे थे। यह गिरोह एक फ्लैट को अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा था जहां से वे सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क चला रहे थे।
IPL Online Betting in Indore: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूडिया क्षेत्र के एक फ्लैट में कुछ युवक आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से 35 मोबाइल फोन, 6 टैबलेट, 2 लैपटॉप, कई डायरियां और नकद राशि बरामद की गई। यह सभी उपकरण सट्टे के संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
IPL Online Betting in Indore: पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रेडी अन्ना नामक एप का इस्तेमाल कर रहे थे जो कि कर्नाटक से संचालित होती है और देशभर में प्रतिबंधित है। बावजूद इसके आरोपी गुप्त नेटवर्क के माध्यम से इस एप का उपयोग कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि यह एक अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह हो सकता है जिसकी जड़ें अन्य राज्यों में भी फैली हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही जब्त की गई डिजिटल डिवाइसेस की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रेडी अन्ना एक अवैध ऑनलाइन सट्टा एप है जो आईपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट पर सट्टा लगवाने के लिए उपयोग होता है। इसे देशभर में प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि यह गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देता है और साइबर अपराध का हिस्सा बन चुका है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: IPL Online Betting in Indore: Big IPL betting racket busted in MP
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm