Reported By: Anshul Mukati
,Oye Indori Viral Video/Image Source: IBC24
इंदौर: Oye Indori Viral Video: इंदौर में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोबिन जिंदल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती बाइक की टंकी पर बैठकर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह एक युवती को बाइक के आगे बैठाकर खतरनाक स्टंट करते भी दिखाई दे रहे हैं।
Oye Indori Viral Video: ‘ओए इंदौरी’ नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर इस अकाउंट से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाने की बात कही है। दरअसल सोशल मीडिया पर ‘ओए इंदौरी’ नाम से अकाउंट चलाने वाले रॉबिन जिंदल का यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह शहर की सड़कों पर चलती बाइक की टंकी पर बैठकर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वह एक युवती को बाइक के आगे बैठाकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
Oye Indori Viral Video: सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इस तरह के स्टंट को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। मामले को लेकर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। राजेश दंडोतिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए खतरनाक स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है और इसका उपयोग लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाना चाहिए। शहर में कई कंटेंट क्रिएटर ऐसे भी हैं जो अपने प्लेटफॉर्म के जरिए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग जैसे संदेश देकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि जो सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को बढ़ावा देंगे या खतरनाक स्टंट को प्रमोट करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ऐसे अकाउंट्स को सस्पेंड कराने की भी कार्रवाई की जा सकती है।