Jabalpur Bargi Dam Accident: क्रूज संचालन पर रोक, फिटनेस की होगी सख्त जांच, बरगी डैम हादसे के बाद मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने लिया बड़ा फैसला

Jabalpur Bargi Dam Accident: क्रूज संचालन पर रोक, फिटनेस की होगी सख्त जांच, बरगी डैम हादसे के बाद मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने लिया बड़ा फैसला

Jabalpur Bargi Dam Accident: क्रूज संचालन पर रोक, फिटनेस की होगी सख्त जांच, बरगी डैम हादसे के बाद मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने लिया बड़ा फैसला

Jabalpur Bargi Dam Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: May 1, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: May 1, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बरगी डैम हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, 12 लोग लापता
  • पर्यटन मंत्री ने जांच के आदेश दिए और सभी क्रूज़ संचालन पर रोक लगाई
  • सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

जबलपुर: Jabalpur Bargi Dam Accident मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में क्रूज पलट गई (Jabalpur Boat Accident)। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। हादसे की कई भावुक तस्वीरें भी सामने आई है।

क्रूज संचालन पर रोक

Jabalpur Bargi Dam Accident घटना को लेकर मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा है कि ये बहुत बड़ी घटना हुई है, बहुत ही ह्रदय विदारक घटना है। मैंने विभाग को जांच के आदेश दिए हैं अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। जितनी भी जगह अभी क्रूज चल रहे हैं सभी का संचालन रोक दिया गया, सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही शुरू होंगे।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वहीं मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवडत्र ने IBC24 से बातचीत की। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में क्रूज़ संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। तकनीकी जांच के बाद ही क्रूज़ संचालन हो सकेगा। देवड़ा ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए। हादसे के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश में कहीं बरगी हादसे का दोहराव नहीं होने देंगे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।