Shivpuri News: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत! इतने दिनों के भीतर एक-एक कर थमीं सांसें, इस जिले में हुई घटना से फैली सनसनी

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत! इतने दिनों के भीतर एक-एक कर थमीं सांसें, Shivpuri News: 4 people of the same family died

Shivpuri News: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत! इतने दिनों के भीतर एक-एक कर थमीं सांसें, इस जिले में हुई घटना से फैली सनसनी
Modified Date: September 2, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: September 2, 2026 12:05 am IST

शिवपुरी। Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ही परिवार के चार बच्चों की 10 दिन के भीतर मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों की उम्र 14, 19, 11 और 9 वर्ष बताई गई है। परिजनों के अनुसार बच्चों ने तालाब में नहाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उपचार के दौरान चारों की मौत हो गई।

Shivpuri News: एक ही परिवार में लगातार मौतों के बाद बीमारी की वजह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर खेतों में इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशक के संपर्क में आने से बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुट गया है। बच्चों के बीमार होने के कारणों और मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौतों के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।