Jabalpur :कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन! पूरी हुई तैयारियां, कई कांग्रेसी नेता करेंगे शिरकत

Conference of Congress party workers! Preparations completed, many Congress leaders will participate : 19 फरवरी को जबलपुर में होगा सम्मेलन

Jabalpur :कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन! पूरी हुई तैयारियां, कई कांग्रेसी नेता करेंगे शिरकत
Modified Date: February 18, 2023 / 07:54 pm IST
Published Date: February 18, 2023 7:16 pm IST

Conference of Congress party workers: जबलपुर- विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पार्टी चुनावी तैयारियों में लगे हुए है। बता दें कि कांग्रेस के बार बूथ,सैक्टर और मंडलम की कसौटियों पर परखने जा रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भी जमीनी स्तर पर काम तेज कर दिया है। इसी कवायद में कल 19 फरवरी को जबलपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें पार्टी के ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : ‘भगवान कथा मनाओ, 5-5 बच्चे गोद में खिलाओ’, देवकीनंदन ठाकुर बोले- हिंदु पैदा करें 5 बच्चे

प्रदेश सरकार के खिलाफ नए आंदोलन की रुपरेखा बनाई जाएगी

इसके साथ ही जबलपुर में कल दिन भर आयोजित होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, एआईसीसी के सचिव सीपी मित्तल, जबलपुर प्रभारी सुनील जैन और सहप्रभारी विभाष जैन सहित जबलपुर के चारों विधायक शामिल होंगे… सम्मेल में संगठन की मजबूती, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, बूथ स्तर पर काम करने की योजनाओं सहित केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नए आंदोलन की रुपरेखा बनाई जाएगी।

यह भी पढ़े : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्कोर

इस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष ने दी जानकारी

Conference of Congress party workers: जबलपुर मे जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन के मुताबिक इस सम्मेलन का पहला मकसद कार्यकर्ताओं को चुनाव तक चौबीस घण्टे एक्टिव मोड में रहने का संदेश देना है। बता दें कि 2024 विधानसभा के चुनाव में महज कुछ ही वक़्त बचा है। जिसको देखते हुए सभी पार्टी जनता को रिझाने के लिए अपनी तैयारियों में लगे हुए है।

 


लेखक के बारे में