Jabalpur News: सिर्फ एक सिगरेट के लिए मंडल अध्यक्ष ने बर्थडे पार्टी में कर दिया था ऐसा कांड, अब 5 महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे , जाने क्या है पूरा मामला

जबलपुर जिले में पुलिस ने बर्थडे पार्टी के दौरान युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश आर्मो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिगरेट विवाद के बाद चाकू और फरसे से हमला कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jabalpur News: सिर्फ एक सिगरेट के लिए मंडल अध्यक्ष ने बर्थडे पार्टी में कर दिया था ऐसा कांड, अब 5 महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे , जाने क्या है पूरा मामला

Jabalpur News/ Image Source : FILE

Modified Date: January 12, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: January 12, 2026 6:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लंबे समय से फरार आरोपी राकेश आर्मो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • बर्थडे पार्टी में सिगरेट विवाद के बाद चाकू और फरसे से हमला किया गया था।
  • घटना 17 अगस्त 2025 की है, आरोपी तब से फरार चल रहा था।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ( Jabalpur News )लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश आर्मो को पुलिस ने धार दबोचा है। पुलिस ने आरोपी राकेश आर्मो को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडल अध्यक्ष राकेश ने एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवक पर जानलेवा हमला किया था।

क्या था पूरा मामला?

आपको बता दें कि यह पूरा मामला पिछले साल 17 अगस्त 2025 का है। जानकारी के अनुसार, एक बर्थडे पार्टी के दौरान सिगरेट मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। (Jabalpur crime update )जब पीड़ित ने सिगरेट देने से मना किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राकेश आर्मो ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी राकेश आर्मो फरार चल रहा था।  (Rakesh Armo Arrested )पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.