Jabalpur Cruise Accident: किस गलती से हुआ बरगी डैम हादसा? मोहन सरकार के इस मंत्री ने बताई वजह, अब मामले में होगी हाईलेवल जांच

IBC24 से बातचीत में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि क्रूज़ हादसे के दौरान निचले हिस्से में पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए थे।

Jabalpur Cruise Accident: किस गलती से हुआ बरगी डैम हादसा? मोहन सरकार के इस मंत्री ने बताई वजह, अब मामले में होगी हाईलेवल जांच

jabalpur news/ image source: ibc24

Modified Date: May 1, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: May 1, 2026 11:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • क्रूज़ हादसे की उच्च स्तरीय जांच
  • मध्य प्रदेश क्रूज़ जांच के आदेश
  • खराब मौसम में संचालन पर सवाल

Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे में रेस्क्यू टीमों को अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। हादसे के बाद सामने आई सबसे दर्दनाक तस्वीरों में एक माँ और बेटे के आपस में लिपटे हुए शव मिले हैं, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 9 मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। SDRF, NDRF और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Jabalpur Accident: क्रूज़ के निचले हिस्से में पानी भरने से बिगड़े हालात

इसी बीच, IBC24 से बातचीत में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि क्रूज़ हादसे के दौरान निचले हिस्से में पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए थे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में संचालित सभी क्रूज़ की जांच की जाएगी और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिकूल मौसम में क्रूज़ संचालन की भी अलग से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Bargi Boat Accidnet: पर्यटकों से भरा क्रूज़ अचानक पलटा

हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ जब नर्मदा नदी पर बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज़ अचानक आई तेज आंधी और खराब मौसम के काyरण पलट गया और डूब गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के चलते क्रूज़ में पानी भर गया और कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे के तुरंत बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश और खराब मौसम ने राहत कार्य में बाधा पैदा की।

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई है

घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।