Jabalpur Huband Scams Wife: पत्नी को ही बना डाला शिकार! सूदखोर के साथ मिलकर पति ने की घिनौनी हरकत, पूरा मामला सुनकर अधिकारी भी रह गए दंग

Jabalpur Huband Scams Wife: जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी को ठगी का शिकार बना दिया।

Jabalpur Huband Scams Wife: पत्नी को ही बना डाला शिकार! सूदखोर के साथ मिलकर पति ने की घिनौनी हरकत, पूरा मामला सुनकर अधिकारी भी रह गए दंग

jabalpur news/ image source: FREEPIK

Modified Date: March 19, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: March 19, 2026 10:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी से की ठगी
  • सूदखोर के साथ मिलकर साजिश
  • 50 लाख के गहने हड़पे

Jabalpur Huband Scams Wife: जबलपुर: जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी को ठगी का शिकार बना दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने एक सूदखोर के साथ मिलकर पत्नी के लाखों रुपये के गहनों पर कब्जा कर लिया। महिला ने भरोसे में आकर अपने करीब 32 तोले सोने के जेवर सूदखोर के पास गिरवी रखे थे, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन बाद में उसे पता चला कि इस पूरी साजिश में उसके पति की भी मिलीभगत थी।

Jabalpur News: सूदखोर के साथ मिलकर हड़पे पत्नी के 50 लाख के ज़ेवर

बताया जा रहा है कि जब महिला ने सूदखोर से अपने गहनों को वापस लेने के लिए संपर्क किया, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसी दौरान उसे शक हुआ कि उसके पति और सूदखोर के बीच पहले से ही सांठगांठ थी। महिला को यह भी अंदेशा हुआ कि उसके साथ जानबूझकर धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसमें पति और सूदखोर दोनों को आरोपी बनाया गया है।

Jabalpur fraud case: आधारताल थाना पुलिस कर रही मामले की जांच

मामला आधारताल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। इस घटना ने रिश्तों में भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।