Jabalpur Love Jihad News : सावधान! ‘राहुल’ बनकर अब्दुल ने बिछाया प्यार का जाल, अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ किया ये खौफनाक काम

Jabalpur में एक युवक पर पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Jabalpur Love Jihad News : सावधान! ‘राहुल’ बनकर अब्दुल ने बिछाया प्यार का जाल, अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ किया ये खौफनाक काम

Jabalpur Love Jihad News / Image Source : file

Modified Date: March 28, 2026 / 10:51 pm IST
Published Date: March 28, 2026 10:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Jabalpur में पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने का मामला सामने आया।
  • आरोपी ने खुद को ‘राहुल’ बताकर भरोसा जीता।
  • वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 1.50 लाख रुपए वसूले गए।

जबलपुर: Jabalpur Love Jihad News  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से लव जिहाद का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अब्दुल फराजनाम के एक युवक ने ‘राहुल’ बनकर एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फसकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिया। युवक ने युवती को अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे 1.50 लाख रुपए भी वसूल लिए। इस पूरे मामले में लड़की ने ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ कर और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Love Jihad News राहुल बनकर करीब आया, फिर दिखाया असली चेहरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल फराज़ ने खुद को राहुल बताकर युवती से दोस्ती की थी। पहचान छिपाकर उसने युवती का भरोसा जीता और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

वीडियो वायरल की धमकी और 1.50 लाख की वसूली

जब युवती को उसकी असलियत का पता चला, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। अब्दुल फराज़ ने उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू किया। अश्लील वीडियो के बहाने युवक ने युवती से उसने कई बार दुष्कर्म किया और फिर उससे 1.50 लाख रुपए भी वसूल लिए।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस पूरे मामले की शिकयत पीड़िता ने ओमती थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी अब्दुल फराज़ को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.