Jabalpur Police SPA Cafe Raid : स्पा और कैफे में पुलिस का बड़ा छापा! बंद चैम्बर के अंदर इस हालत में मिले कपल्स, देखकर दंग रह गई टीम

जबलपुर में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित कैफे और स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद सेंटर्स को सील करने और संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Jabalpur Police SPA Cafe Raid : स्पा और कैफे में पुलिस का बड़ा छापा! बंद चैम्बर के अंदर इस हालत में मिले कपल्स, देखकर दंग रह गई टीम

Jabalpur Police SPA Cafe Raid / Image Source : ai

Modified Date: July 22, 2026 / 09:01 pm IST
Published Date: July 22, 2026 8:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्पा सेंटर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस।
  • संदिग्ध गतिविधियों के खुलासे के बाद मचा हड़कंप।
  • संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी।

जबलपुर : Jabalpur Police SPA Cafe Raid :  मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित कैफे और स्पा सेंटर्स पर बड़ी छपामार कार्रवाई की है। जांच के दौरान इन ठिकानों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई गईं, जिसके बाद टीम ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध सेंटर्स को सील करने और उनके संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छोटे-छोटे चैंबर्स में कई कपल्स संदिग्ध हालत में

नगर निगम की टीम को साथ लेकर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अब तक 4 कैफे और स्पा सेंटर्स पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान कैफे और स्पा सेंटर्स के भीतर बने छोटे-छोटे चैंबर्स में कई कपल्स संदिग्ध हालत में पाए गए।

स्पा में मिले कपल्स

पुलिस के मुताबिक, एक स्पा सेंटर में बाहर से ताला लगाकर भीतर कपल्स को रखा गया था, जिसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम को दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा। चेकिंग में अनैतिक गतिविधियां उजागर होने के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम ने इन अवैध सेंटर्स को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.