Jabalpur Rape Case: इस बात का झांसा देकर पड़ोसियों ने विधवा महिला के साथ बुझाई हवस, हॉकी स्टिक से किया ये घिनौना काम, महिला ने जो बताया
Jabalpur Rape Case: मध्य प्रदेश के Jabalpur से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला के साथ अपहरण कर गैंगरेप किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
jabalpur news/ image source: FREEPIK
- विधवा महिला का अपहरण कर पड़ोसियों ने किया गैंगरे
- घर छोड़ने का झांसा देकर पड़ोसी महिला को ले गए थे बायपास
- पैदल जाते समय घर छोड़ने का दिया झांसा
Jabalpur Rape Case: जबलपुर: मध्य प्रदेश के Jabalpur से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला के साथ अपहरण कर गैंगरेप किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को उसके ही पड़ोसियों ने घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि महिला पाटन बायपास के पास पैदल जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसे सुरक्षित घर तक छोड़ देंगे। इसी बहाने उसे अपने साथ ले जाकर सुनसान इलाके की ओर ले जाया गया।
Madhya Pradesh Crime News: बायपास से पैदल जाते समय घर छोड़ने का दिया झांसा
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को मझौली थाना क्षेत्र के नेगई गांव ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे हॉकी से मारने की धमकी दी और डराकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। इस दौरान महिला काफी डरी-सहमी रही। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वापस पाटन बायपास पर छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने महिला को यह भी धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
MP Crime Latest News: मझौली पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश की शुरू
Jabalpur Rape Case के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मझौली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें :-
- 17 March 2026 Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बन रहा है महालाभ योग! क्या आपकी राशि भी शामिल? पढ़ें आज का राशिफल
- MP Weather Update: भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
- Israel Iran War Update: मुस्लिम देशों के इस रवैये पर भड़का ईरान, अली लारीजानी ने मुसलमानों को इन 6 बिंदुओं को लेकर लिखा खत, पूछा- आप किस तरफ हैं?

Facebook


