Jabalpur Religious Conversion News: धर्मांतरण का खेल पकड़ में आया! चंगाई सभा में आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण…. बजरंग दल ने कर दी ये बड़ी मांग
Jabalpur Religious Conversion News: धर्मांतरण का खेल पकड़ में आया! चंगाई सभा में आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण.... बजरंग दल ने कर दी ये बड़ी मांग
Jabalpur Religious Conversion News/Image Source: IBC24
- जबलपुर में चंगाई सभा का खुलासा
- बजरंग दल ने किया बड़ा आरोप
- कुंडम में चल रहा धर्मांतरण का खेल
जबलपुर: Jabalpur Religious Conversion News: जबलपुर के कुंडम में महिला और पुरुष द्वारा आदिवासियों को लालच देकर चंगाई सभा के नाम पर अपने घर बुलाने के बाद उन्हें धर्मांतरित करने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जबलपुर में चंगाई सभा का खुलासा (Jabalpur Religious Conversion)
Jabalpur Religious Conversion News: जानकारी के अनुसार कुंडम बस्ती में राजेंद्र कोल और दीपा कोल ने एक किराए के मकान में चंगाई सभा लगाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासियों को बुलाया जाता था। वहां उन्हें कई प्रकार के लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता और धर्मांतरण कराया जाता था। मामले की जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को देखकर चंगाई सभा में शामिल होने आए लोग गोलमोल जवाब देते हुए भागने लगे।
Jabalpur Religious Conversion News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राजेंद्र कोल और दीपा कोल द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है और यह धर्मांतरण का खेल कई लंबे समय से चल रहा है। पूरे मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुंडम थाने में शिकायत दी और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें
- डूब जाएंगे पैसे… शेयर मार्केट निवेशक सावधान! रायपुर में छिपा था नया फ्रॉड रैकेट, ठगी का तरीका जान उड़ जाएंगे होश
- सब-इंस्पेक्टर प्रेमिका को आरक्षक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, कमरे में इस हाल में देख वकील ने उठाया खौफनाक कदम, 30 दिसंबर को होनी थी शादी

Facebook


