जबलपुर: Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों के निवालों में भी डाका डाल दिया गया। यहां 11 राशन दुकानों की जांच में 391 क्विंटल गेंहू, 338 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल नमक और 1 क्विंटल शक्कर गायब पाई गई। MP Ration Scam
MP Ration Scam: यह घोटाला करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये का है जिसे राशन दुकानों की पीओएस मशीनों और पोर्टल में छेड़छाड़ कर अंजाम दिया गया। जिला प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ कि दुकानदारों ने हर महीने मिलने वाले राशन के वितरण में हेराफेरी की।
MP Ration Scam: नियम के मुताबिक उपभोक्ताओं को बांटने के बाद जो अनाज बचता है उसे अगले माह के लिए स्टॉक में जोड़कर कैरी फॉरवर्ड दिखाना होता है। लेकिन आरोप है कि दुकानदारों ने फर्जी प्रविष्टियां कर अगले माह के शुरुआती स्टॉक को शून्य दर्शाया और बचे हुए राशन को गायब कर दिया।