Jhabua Love Marriage Violence : “अपनी ही मर्जी से की थी शादी, अब पूरा खानदान भुगत रहा सजा”, घर में घुसकर लड़कीवालों ने किया ऐसा कांड, अब गांव छोड़ने को मजबूर पूरा परिवार

झाबुआ जिले के गोपालपुरा गांव में प्रेम विवाह के बाद तनाव हिंसा में बदल गया। लड़की पक्ष के लोगों पर लड़के के घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई है।

Jhabua Love Marriage Violence : “अपनी ही मर्जी से की थी शादी, अब पूरा खानदान भुगत रहा सजा”, घर में घुसकर लड़कीवालों ने किया ऐसा कांड, अब गांव छोड़ने को मजबूर पूरा परिवार

Jhabua Love Marriage Violence / Image SOURCE : IBC24

Modified Date: February 12, 2026 / 11:14 pm IST
Published Date: February 12, 2026 11:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • झाबुआ के गोपालपुरा गांव में प्रेम विवाह के बाद हिंसा।
  • लड़की पक्ष पर घर में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप।
  • पीड़ित परिवार ने SP से सुरक्षा और डकैती की धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

झाबुआ: Jhabua Love Marriage Violence मध्य प्रदेश के झाबुआ ज़िले से जिला मुख्यालय के पास स्थित गोपालपुरा गांव में प्रेम विवाह के बाद उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। लड़की के परिवार की नाराज़गी इतनी बढ़ी कि लड़के के घर पर कथित रूप से हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकियों के बाद अब पीड़ित परिवार गांव छोड़कर दर-दर भटकने को मजबूर है।

लड़की पक्ष के लोगों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, गांव की रवीना और मनोहर ने स्वेच्छा से विवाह किया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज़ होकर लड़की पक्ष के करीब नौ लोगों ने हेमचंद के घर में घुसकर हमला किया। आरोप है कि घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और अलमारी से लगभग तीन तोला सोना, तीन किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपये नकद तथा बड़ी मात्रा में कपास लूट ली गई। हमलावरों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस से की मदद की मांग

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के पांच घरों के सदस्य अपने ही गांव से पलायन कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।Jhabua MP News  12वीं का छात्र अनुराग अपनी बोर्ड परीक्षा देने भी छिपकर जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर डकैती की धाराओं में मामला दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। दुल्हन रवीना ने भी स्पष्ट किया है कि उसने 11 फरवरी को अपनी मर्जी से विवाह किया है, और उसके ससुराल पक्ष को प्रताड़ित न किया जाए।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.