ग्वालियर में जुड़वां बच्चों के जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में पत्नी पर हमला कर फरार हुआ पति

ग्वालियर में जुड़वां बच्चों के जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में पत्नी पर हमला कर फरार हुआ पति

ग्वालियर में जुड़वां बच्चों के जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में पत्नी पर हमला कर फरार हुआ पति
Modified Date: September 17, 2026 / 08:32 pm IST
Published Date: September 17, 2026 8:32 pm IST

ग्वालियर, 17 सितंबर (भाषा) ग्वालियर के एक अस्पताल में जुड़वां बच्चों (एक लड़का-एक लड़की) के जन्म के तुरंत बाद महिला के पति ने अस्पताल पहुंचकर उस पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना यहां के शासकीय कमलाराजा महिला अस्पताल में बुधवार को हुई और इस हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक रॉबिन जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कंपू थाना क्षेत्र में स्थित कमलाराजा अस्पताल में बुधवार की शाम को यह घटना सामने आई थी, जहां हजीरा इलाके की निवासी पूजा नाम की एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

उन्होंने बताया कि जन्म के कुछ देर बाद उसके पति ने उस पर हमला कर दिया और नाखून से चेहरे को बुरी तरह नोंच दिया।

उन्होंने कहा कि हमला करके पति वहां से भाग गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद था, जिसके कारण पति ने यह हमला किया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पति बच्ची के जन्म से नाराज था, इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र गोला

गोला


लेखक के बारे में