Gwalior Gang Rape Case: मां और भाई को बनाया बंधक…फिर दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेप, आपबीती सुन दहल उठेगा दिल

Gwalior Gang Rape Case: मां और भाई को बनाया बंधक...फिर दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेप, आपबीती सुन दहल उठेगा दिल

Gwalior Gang Rape Case: मां और भाई को बनाया बंधक…फिर दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेप, आपबीती सुन दहल उठेगा दिल

Gwalior Gang Rape Case: मां और भाई को बनाया बंधक...फिर दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेप, आपबीती सुन दहल उठेगा दिल /image: Social Media

Modified Date: August 25, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: August 25, 2026 3:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
  • शिकायत में आरोपियों पर हथियार दिखाकर मां और भाई को धमकाने का आरोप
  • पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज, पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी

ग्वालियर। Gwalior Gang Rape Case: ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बसई में घर में घुसकर 21 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि चार बदमाशों ने मां पर राइफल तानकर बेटे को बंधक बनाया और युवती को बाड़े में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बारे में बताने पर भाई को गोली मारने की धमकी दी। डर से युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। करीब तीन महीने बाद युवती ने पिता को घटना बताई। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मां-बेटे को बंधक बनाकर युवती को बाड़े में ले गए (Gwalior Gang Rape Case)

Gwalior Gang Rape Case दअरसल घटना 9 मई की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़िता अपने गांव बसई में मां और बड़े भाई के साथ घर पर थी। पिता बाहर गए हुए थे। तभी गांव के ही खड़ौआ निवासी लोकेन्द्र रावत, योगेश रावत, जितेन्द्र रावत और बसई निवासी जगमोहन रावत हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि लोकेन्द्र ने युवती की मां पर राइफल तान दी और शोर मचाने पर उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी। मां-बेटे को बंधक बनाकर तीन आरोपी युवती को जबरन योगेश के बाड़े में ले गए।

भाई को गोली मार देंगे… (Gwalior Crime News)

पीड़िता के अनुसार बाड़े में जगमोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि योगेश और जितेन्द्र ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो भाई को गोली मार देंगे। डर और बदनामी के दबाव में युवती ने अगले दिन धान में रखने वाली जहरीली दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भितरवार से डबरा और फिर ग्वालियर के जेएएच अस्पताल ले गए।

सभी दरिंदे गिरफ्तार, जांच जारी (Bhitarwar Gang Rape Case)

Gwalior Gang Rape Case इलाज के बाद घर लौटी युवती ने करीब तीन महीने तक चुप्पी साधे रखी। फिर हिम्मत जुटाकर पिता को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद भितरवार थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर धमकाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामले की विवेचना जारी

Madhya Pradesh Crime News ग्वालियर SDOP गगन हनवंत ने बताया कि भितरवार थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पीड़िता के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.