Katni Gang Rape Case : स्टेशन से मंदिर ले जाने का झांसा, फिर जंगल में महिला के साथ हुई हैवानियत! 900 ऑटो चालकों की जांच के बाद पुलिस ने ऐसे सुलझाया ब्लाइंड केस

कटनी में ट्रेन छूटने के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 900 ऑटो चालकों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ब्लाइंड केस का खुलासा किया।

Katni Gang Rape Case : स्टेशन से मंदिर ले जाने का झांसा, फिर जंगल में महिला के साथ हुई हैवानियत! 900 ऑटो चालकों की जांच के बाद पुलिस ने ऐसे सुलझाया ब्लाइंड केस

katni Gang Rape Case / Image Credit : ai


Reported By: Vikas Barman,
Modified Date: July 30, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कटनी पुलिस ने एक महीने पुराने ब्लाइंड गैंगरेप केस का किया खुलासा।
  • करीब 900 ऑटो चालकों की जांच के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार।
  • ट्रेन छूटने के बाद मंदिर दर्शन के बहाने महिला को जंगल ले जाने का आरोप, पुलिस जांच जारी।

कटनी : Katni Gang Rape Case :  कटनी पुलिस ने एक महीने पुराने सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उस महिला यात्री से जुड़ा है, जो कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद दरिंदगी का शिकार हुई थी। पुलिस ने करीब 900 ऑटो चालकों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को दबोच लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना 14 जून 2026 की है। दिल्ली से अपने बच्चों के साथ हीराकुंड एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ जा रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन छूट गई।Crime News In MP  आरोप है कि स्टेशन के बाहर एक युवक ने मंदिर दर्शन कराने का झांसा देकर महिला को ई-रिक्शा में बैठाया और रीठी रोड स्थित पाँसरा स्टेशन के पास जंगल में ले जाकर अपने एक साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली महिला

अगले दिन डायल-112 की सूचना पर रीठी पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली। उस समय महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता सकी। परिजनों को सूचना देकर महिला को दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज के बाद मानसिक स्थिति सामान्य होने पर उसने अपने भाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद दिल्ली के सफदरजंग थाना में मामला दर्ज हुआ और केस डायरी जांच के लिए कटनी भेजी गई।

800 से 900 ऑटो चालकों की जाँच

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने करीब एक महीने पुराने इस ब्लाइंड केस की जांच शुरू की।पुलिस ने जिले के लगभग 800 से 900 ऑटो चालकों की स्क्रीनिंग की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रीठी क्षेत्र के जमुनिया निवासी ऑटो चालक दिनेश चौधरी को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित किया।

पूछताछ में जुर्म किया क़ुबूल

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.